छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कुछ रोचक बाते जो शायद ही आपने सुनी होगी। इस न्यूज़ ब्लॉग में आपको छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ी कुछ बाते बताएँगे। शिवाजी महाराज कितने महान राजा थे यह भी जानेंगे और उनकी गोरिल्ला युद्ध नीति के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए पूरा न्यूज़ ब्लॉग जरूर पढ़े।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर कुछ रोचक बाते जो शायद ही आपने सुनी होगी।
छत्रपति शिवाजी महाराज जिनका जन्म 19 फरवरी 1630 को हुआ। उनका पूरा नाम शिवाजी सहाजी भोंसले है। कम उम्र में ही उन्होंने तोरणा का किला जीत लिया। बचपन से ही शिवाजी खूब पराक्रमी थे। उन्होंने मुगलों का खूब विरोध किया। उनके पिता सहाजी भोसले की मृत्यु 1664 में हुई थी। शिवाजी का राज्याभिषेक 1974 में हुआ। तब उन्हें छत्रपति की उपाधि दी गई। और वे छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम से जाने जाने लगे। शिवाजी महाराज ने मुगलों से बहुत से युद्ध किए। और विजयी भी हुए। आखरी युद्ध शिवाजी ने जालना में मुगलों के विरूद्ध लड़ा और विजयी हुए। फिर रायगढ़ जाते वक़्त संगमनेर में मुगलों से किया और इसमें भी विजयी हुए।
छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
उनकी युद्ध कौशल से मुगलों के राजा औरंगजेब भी काँपता था। अब उनके बारे में ऐसी बाते जानेंगे जिससे ही सब लोग शिवाजी को महान राजा कहते है। एक बार अफजल खान ने शिवाजी महाराज से संधि करने के लिए बुलाया। और धोखे से मारने के लिए अफजल खान ने शिवाजी को गले लगाया और चाकू से मारने की कोशिश की। लेकिन शिवाजी यह बात जानते थे कि अफजल खान जरूर कुछ करेगा। इसलिए शिवाजी ने चतुराई दिखाते हुए कवच पहने थे। और उनको कुछ भी नहीं हुआ। तभी शिवाजी ने उसे उसके तरह ही खंजर निकाल कर उनके पेट में वार किया और उसे मार दिया।
छत्रपति शिवाजी महाराज एक ऐसे हिन्दू राजा थे जो मुगलों को उनके जैसे जवाब दिया करते थे। औरंगजेब कभी शिवाजी महाराज को हरा नहीं सका। साल 1680 में छत्रपति शिवाजी महाराज की मृत्यु हुई। उनके मृत्यु की खबर सुनकर औरंगजेब भी उदास हो गया। और अपनी मुकुट निकाल कर शोक प्रतीत किया।
छत्रपति शिवाजी महाराज
शिवाजी महाराज के दो पुत्र थे। संभाजी भोसलें और छोटे बेटे राजाराम था। शिवाजी के बाद संभाजी महाराज को राजा बनाया गया। संभाजी भी अपने पिता के भाँति वीर थे। उन्होंने भी मुगलों की गुलामी को कभी स्वीकार नहीं किया। छत्रपति संभाजी महाराज के पास 100 हाथियों का बल था। औरंगजेब ने छल करके संभाजी महाराज को कैद कर लिया। और उन्हें मुगल बनने के लिए कहा। लेकिन संभाजी महाराज ने कभी स्वीकार नहीं किया। संभाजी महाराज को मुगलों ने बहुत प्रताड़ित किया। और बेरहमी से उनको मार दिया।

और औरंगजेब ने संभाजी महाराज से कहा कि मेरे चारों पुत्रो में से एक भी बेटा तुम्हारे जैसा हुआ होता तो मै (औरंगजेब) पूरी दुनिया में राज करता। आपको बता दें कि औरंगजेब भाईयों में सबसे छोटा था और राजा बनने के लिए अपने ही सभी भाईयों की हत्या की थी। और अपने ही पिता को कैद कर लिया था। ऐसे क्रूर मुग़ल राजा से हमारे छत्रपति शिवाजी महाराज लाख गुना अच्छे थे। शिवाजी महाराज के पास दुनिया की सबसे अच्छी और बड़ी नौसेना थी। शिवाजी महाराज चाहते तो पुरे दुनिया पे कब्ज़ा कर लेते। लेकिन हमारे भारत और हिन्दुओं की यही खासियत थी वे कभी पहले किसी पर हमला नहीं करते थे। शिवाजी महाराज के समय पुरे देश में हिन्दू मराठा का राज था। शिवाजी महाराज की गोरिल्ला युद्ध नीति इतनी अच्छी थी जिससे वे बड़ी-से-बड़ी सेना को हरा दिया करते थे। उनकी गोरिल्ला युद्ध नीति को आज के कई वैज्ञानिक इस विषय पर रिसर्च कर रहे है।
ऐसे महान व्यक्ति के जन्मदिन 19 फरवरी को हम छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के रूप में मनाते है। आप सभी को इस दिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ऐसे ही और भी भारतीय महान राजाओं के बारे में जानने के लिए साइट पर विजिट करें। देश दुनिया के बाकी के खबरों को पढ़ने के लिए साइट के लिंक https://insightsvoice.com/ पर क्लिक करें। पूरा न्यूज़ ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!