सोने का भाव तेजी से क्यों बढ़ रहा है? आज इस न्यूज़ ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे कि सोने का भाव तेजी से क्यों बढ़ता ही जा रहा है? आज से 5 साल पहले के भाव में और आज के भाव में बहुत बड़ा अंतर देखने को मिलता है। आखिर क्या कारण है और क्या आने वाले समय में सोने का भाव और बढ़ेगा। सोने के साथ चाँदी के बढ़ते भाव पर भी जानकारी हासिल करेंगे। पूरा न्यूज़ ब्लॉग जरूर पढ़ें।
सोने का भाव तेजी से क्यों बढ़ रहा है?
अगर हम आज से 20 साल पहले सोने का भाव जाने तो 6 हज़ार प्रति 10 ग्राम था। और पंद्रह साल पहले साल 2009 में सोने का भाव 14500 रूपये प्रति 10 ग्राम के आस पास था। और करीब 10 साल पहले इसकी कीमत 28000 रूपये 10 ग्राम था। और आज से 5 साल पहले साल 2019 में सोने के भाव की कीमत करीब 35000 रूपये प्रति 10 ग्राम थी। और साल 2024 में इसकी कीमत 74000 रूपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी। और आज की ताजा भाव जाने तो प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 83000 रूपये हो गई है।
एक रिपोर्ट के अनुसार हर 5 सालों में सोने के कीमतों में दुगनी की बढ़त होती हैं। साल 2019 से 5 साल बाद सोने की कीमतों में 131 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। भारत में हर वर्ष शादी के दिनों में सोने के गहने बनाए जाते है। एक रिपोर्ट की माने तो हमारे देश के सभी घरों में लोगो के पास इतना सोना है। जितनी कई देशों की Economy भी नहीं है।
सोने का भाव
जब शादी का लगन शुरू होता है तब सोने के भाव में बढ़त देखने को मिलती हैं। और बारिश के मौसम शुरू होने के समय सोने के भाव में थोड़ा सा गिरावट होता है। पिछले कई सालो से सोने के भाव लगातार बढ़ता ही जा रहा हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अगले साल दिवाली तक सोने का भाव 95000 रूपये तक जाने की संभावना है।

अब बात करते है चाँदी के बढ़ते भाव पर. चाँदी का भाव भी सोने के भाव की तरह बढ़ता ही जा रहा है। 1 किलो चाँदी की कीमत साल 2024 में 94000 रूपये था। और ऐसा कहा जा रहा है कि आने वाले दिवाली तक एक साल में चाँदी की कीमत 125000 रूपये हो सकती है। चाँदी की कीमत सोने से भी तेजी से बढ़ रही हैं।
भारत में सोने पर टैक्स लगता है। एक वजह यह भी है सोने के भाव में बढ़त होने का। और साथ ही दुनिया के कई देश ऐसे भी है जहाँ सोना सस्ते दामों में मिलता है। जैसे हांगकांग, इंडोनेशिया, थाईलैंड इन देशों में सोना सबसे सस्ता मिलता है।
क्या आपको पता है? देशों के पास भी सोने का भंडार होता है। जब देश पर कोई आर्थिक संकट हो या देश के पास विदेशी मुद्रा भंडार ख़त्म होने के कगार पर आ जाए। तब देश अपने सोने भंडार से सोने को दूसरे देशों में गिरवी रखकर पैसे उधार लेती हैं। भारत के पास 800 मीट्रिक टन से भी ज्यादा सोने का भंडार हैं।
सबसे ज्यादा सोने का भंडार अमेरिका के पास है। और भारत इस लिस्ट में आठवें स्थान पर आता हैं। भारत अपना सोना ब्रिटेन में रिज़र्व करके रखी है। अभी हल ही में भारत में 100 टन सोना वापस ब्रिटेन से भारत लाया था। यह सोना पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी की सरकार ने देश पर आर्थिक संकट आने पर विदेशो में गिरवी रखा था। जो अब के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने वापस भारत लाया।
सोने और चाँदी के बढ़ते दामों के विषय में और जानकारी को पढ़ने के लिए साइट पर विजिट करें। अगर आप सोने और चाँदी से जुड़ी किसी खबर को जानना चाहते है तो हमें कमेंट करें। देश दुनिया के बाकि के ख़बरों को पढ़ने के लिए साइट के लिंक https://insightsvoice.com/ पर क्लिक करें। पूरा न्यूज़ ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!