Champions Trophy 2025 की Date आ चुकी हैं। Champions Trophy की बहुत चर्चा चल रही थी। लेकिन अब सब Final हो चुका है।

दरअसल बात यह है कि इस बार Champions Trophy 2025 पाकिस्तान में होने वाला हैं। और भारत पाकिस्तान विवाद चलने के कारण भारत पाकिस्तान के साथ कोई भी सीरीज नहीं खेलता। और नाही पाकिस्तान जाता हैं। इस बार के चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने अपना रुख साफ़ रखा था, कि भारतीय खिलाड़ी इस बार के Champions Trophy को खेलने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगा। जिसपर भारत ने ICC (International Cricket Council) को पत्र लिखा खिलाड़ियों के सुरक्षा का कारण बताया।

Champions Trophy 2025

जिसपर पाकिस्तान ने कहा कि भारत के पास दो ही विकल्प है, या तो भारत Champions Trophy खेलने के लिए पाकिस्तान आए। या फिर इस league के लिए अपना नाम वापस ले लें। इसपर भारतीय विदेश मंत्रालय द्वारा पाकिस्तान को जवाब दिया गया कि, भारत चैंपियंस ट्रॉफी खेलता है या नहीं इसका फैसला करने का अधिकार उनका नहीं है।

हाल ही में हुए ICC के अध्यक्ष के चुनाव में BCCI (Board of Control for Cricket in India) के पूर्व अध्यक्ष जय शाह (Jay Shah) चुने गए हैं। जय शाह भारत के केंद्रीय गृह मंत्री श्री. अमित शाह (shri. Amit shah) के बेटे हैं। भारत ने ICC से मांग किया कि भारतीय खिलाड़ियों के सुरक्षा के चलते भारत पाकिस्तान में अपने खिलाड़ियों को नहीं भेजेगा। और कहा कि भारत के Champions Trophy 2025 में होने वाले सारे मैचेस हाइब्रिड मॉडल पर किसी और देश में किया जाए। हाइब्रिड मॉडल का मतलब है कि Champions Trophy तो पाकिस्तान में ही होगा। लेकिन भारत के सारे मैचेस किसी और देश में होगा। और अगर भारत सेमी-फाइनल और फाइनल में पहुंच जाती है तो यह मैच भी किसी और देश में होंगे। ऐसा माना जा रहा रहा है भारत के मैच हाइब्रिड मॉडल में श्रीलंका या दुबई में होगा। भारत का एक मैच पाकिस्तान के साथ भी होना है इसलिए पाकिस्तान को भी मैच खेलने के लिए दूसरे देश में जाना होगा। जिसपर पाकिस्तान ने अब सहमति दे दी हैं।

India Play Champions Trophy in Hybrid Model

Champions Trophy 2025 की तारीख भी सामने आ चुकी है। चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च को होगा। Champions ट्रॉफी 8 टीमें खेलेंगी। अफगानिस्तान, बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, पाकिस्तान और भारत यह 8 टीमें है। पिछला चैंपियंस ट्रॉफी 2017 में हुआ था। जिसमे पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ट्रॉफी अपने नाम की थी। भारत इस लीग में 3 मैचेस खेलने वाला है। बांग्लादेश, न्यूज़ीलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के मैच है।

अब बात करते है भारत के पास Champions Trophy 2025 के कितने ख़िताब है। तो भारत ने दो चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की है। एक 2002 में भारत और श्रीलंका ने जॉइंट ट्रॉफी जीती थी। क्युकी फाइनल के दिन बारिश के चलते मैच Reserve Day पर किया गया था। और उस दिन भी बारिश होने के कारण मैच को रद्द कर दिया गया था। और दोनों ही टीमों को जॉइंट विनर कर दिया गया था। उस समय भारत के कप्तान सौरव गांगुली थे। और दूसरा ट्रॉफी भारत ने साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में जीता था।

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारत के खिलाड़ियों की सूची अभी तक जारी नहीं हुई है। इस बार भी भारत की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ही करेंगे। और कुछ खिलाड़ी है जो लिस्ट में रहने वाले है। जैसे विराट कोहली भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, रविंद्र जडेजा भारत के महान ऑलराउंडर, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी जाने वाले हैं। Champions Trophy 2025 से जुड़ी हर खबर आपको सबसे पहले हमारी साइट पर मिल जाएगी। इसके लिए साइट के लिंक पर क्लिक करें। देश-दुनिया और खेल (Sports) या पॉलिटिक्स (Politics) से जुड़ी किसी भी खबरों को पढ़ने के लिए साइट पर जाए। पूरा न्यूज़ ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद! ICC Official Website….

धन्यवाद!

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *