Delhi Election 2025. दिल्ली में होने वाला है विधानसभा का चुनाव जिसके लिए सभी पार्टियों ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी है। इसी साल हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली के सभी 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत कर INDIA Alliance के सामने चुनौती खड़ी कर दी हैं।
Delhi Election 2025
आपको बता दें दिल्ली में लोकसभा का चुनाव AAP (आम आदमी पार्टी) और कांग्रेस ने मिलकर लड़ा था। जिसमे 4 सीटों पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव लड़ा और 3 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा। लेकिन बीजेपी 7 सीटों पर चुनाव जीत गई। पिछले 3 लोकसभा चुनाव से बीजेपी ही 7 सीटों पर जीतते हुए आ रही है।
अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal)
कुछ महीनों बाद Delhi में Election (चुनाव ) होने वाला हैं। लेकिन आम आदमी पार्टी ने यह साफ़ कर दिया है, कि लोकसभा में तो AAP और कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ लिया। लेकिन विधानसभा में AAP अकेले ही चुनाव लड़ेगी। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करनी भी शुरू कर दी हैं। AAP ने अब तक 2 लिस्ट जारी कर दी हैं। जिसमे 20 उम्मीदवारों का नाम हैं। और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP संयोजक अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) नई दिल्ली से चुनाव लड़ेंगे। Delhi Election 2025
आम आदमी पार्टी (AAP)
जैसा कि आप सभी जानते हैं इस समय आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता ED और CBI के शिकंजे में हैं। उनपर शराब घोटाला का आरोप है और केस भी चल रहा हैं। इसके लिए दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया लगभग 2 सालों से जेल में थे। और अब जमानत पर बाहर हैं। और दिल्ली के तब के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल भी लगभग 6 महीने शराब घोटाले के आरोप
में जेल में थे। अभी जमानत पर बाहर है लेकिन उनपर भी केस अभी चल ही रहा है। ऐसे में केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। और कहाँ था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वे जीतकर आएंगे तभी मुख्यमंत्री के पद को स्वीकार करेंगे। आपको ब्बता दें कि केजरीवाल पिछले 9 सालों से दिल्ली के मुख्यमंत्री है। Delhi Election 2025
आतिशी मर्लेना (Atishi Marlena)
तब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मर्लेना (Atishi Marlena) को बनाया गया था। आतिशी आम आदमी पार्टी की बड़ी महिला नेता है। केजरीवाल सरकार में उनके पास कई मंत्री पद थे। केजरीवाल के जेल जाने के बाद आतिशी ही मीडिया के सामने आकर सवालों के जवाब दिया करती थी। अब 2 महीनो बाद दिल्ली में चुनाव होने हैं। लेकिन इस बार का चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए आसान नहीं होगा। क्युकी कई बड़े नेता शराब घोटाले में फसे हुए है। ऐसे में दिल्ली की जनता उन्हें कितने वोट देगी ये देखना जरुरी होगा।
आम आदमी पार्टी ने अब तक 2 लिस्ट जारी कर दिए है जिसमे 20 उम्मीदवारों के नाम हैं। और कांग्रेस ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित करने शुरू कर दिए हैं। जिसमे केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। लोकसभा के चुनाव के बाद हरियाणा और महाराष्ट्र में बीजेपी ने पूरी ताकत से चुनाव लड़ा और प्रचंड जीत हासिल करते हुए राज्य में अपना मुख्यमंत्री बनाया। और अब बीजेपी की दिल्ली में पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की तैयारी रहेगी।
अगर पिछले 2 विधानसभा चुनाव के रिजल्ट की बात करे तो 2015 के चुनाव में केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को दिल्ली की 70 सीटों में से 67 सीटों पर जीत मिली थी। और बीजेपी मात्र 3 सीटों पर जीत सकी थी। और साल 2020 के चुनाव की बात करें तो आम आदमी पार्टी ने फिर प्रचंड जीत हासिल करते हुए 62 सीटों पर जीत हासिल की और बीजेपी मात्र 8 सीटों पर जीत सकी। और कांग्रेस का तो पिछले 2 विधानसभा चुनाव से तो खाता भी नहीं खुला हैं। इस चुनाव में बीजेपी के पास अच्छा मौका होगा कि शराब घोटाले का मुद्दा उठाकर आम आदमी पार्टी को घेर कर Delhi Election 2025 में जीत हासिल करें।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा या Delhi Election 2025 से जुड़ी कोई भी अपडेट आपको सबसे पहले हमारी इस साइट पर मिल जाएगी। देश-दुनिया से जुड़ी किसी भी खबरों को पढ़ने के लिए या पॉलिटिक्स से जुड़ी किसी भी खबरों को पढ़ने के लिए साइट के लिंक पर click करें। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!
- Delhi BJP official Website for more information…
- Delhi Aam Aadmi Party Official for more Information…