IPL 2025 में भारतीय खिलाड़ियों पर पैसो की बारिश हुई। दोस्तों IPL के 18वें सीजन का आगाज जल्द ही होने वाला हैं। इसके लिए मेगा ऑक्शन 23-24 नवंबर को हो चुका है। जिसमे इस बार IPL 2025 में भारतीय खिलाड़ियों पर पैसो की बारिश हुई हैं। इस साल के IPL 2025 के ऑक्शन में टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी है जिनपर सबसे ज्यादा बोली लगी है। और अब हमारे सामने IPL 2025 की डेट भी सामने आ चुकी है।
Rishabh Pant
IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन 23-24 नवंबर को रखा गया था। सभी टीमें कम से कम 6 खिलाड़ी रिटेन कर सकते है, या RTM कार्ड का उपयोग कर सकते है। इस बार ऑक्शन के लिए टीमों का पर्स भी बढ़ गया था। इस बार सभी टीमों को 120 करोड़ रूपये पर्स में मिले थे। सभी टीमों ने अपने बड़े खिलाड़ियों को रिटेन किया था। और कई बड़े खिलाड़ी ऑक्शन टेबल पर उतरे थे। सबसे महँगे खिलाड़ी ऋषभ पंत रहे जिन्हे लखनऊ सुपर जाएंट्स ने 27 करोड़ रूपये देकर अपने टीम में शामिल किया। ऋषभ पंत IPL इतिहास के सबसे महँगे खिलाडी बन गए हैं। और दूसरे सबसे महँगे खिलाड़ी श्रेयस अय्यर रहे जिन्हे 26.75 करोड़ देकर पंजाब किंग्स ने अपने टीम में शामिल किया। वही अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को 18-18 करोड़ देकर पंजाब किंग्स ने अपने टीम में शामिल किया।
Shreyas Iyer IPL 2025
कोलकाता नाईट राइडर्स ने 23.75 करोड़ में वेंकटेश अय्यर को अपने टीम में फिर से लिया। ऐसा माना जा रहा था कि के. एल. राहुल महँगे बिकेंगे लेकिन उनको दिल्ली कैपिटल्स ने 14 करोड़ में अपने टीम में शामिल कर लिया। पिछले साल के सबसे महँगे खिलाडी मिचेल स्टार्क को दिल्ली कैपिटल्स ने 11.75 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। विदेशी खिलाड़ियों में सबसे महँगे खिलाड़ियों में जोस बटलर रहे उनको गुजरात टाइटंस ने 15.75 करोड़ में अपने टीम में लिया। वही जोफ्रा आर्चर को राजस्थान रॉयल्स ने और जोश हेज़लवुड को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 12.50 करोड़ में अपने टीम में लिया। और जैक फ़्रेज़र मैकगर्ग को दिल्ली ने 9 करोड़ में ख़रीदा। वही अफगानिस्तान के स्पिनर नूर अहमद को चेन्नई सुपर किंग्स ने 10 करोड़ में ख़रीदा।
IPL 2025 में भारतीय खिलाड़ियों पर पैसो की बारिश हुई:
इन सभी खिलाड़ियों पर नज़र रहेगी कि जितने महँगे दामों में इन्हे ख़रीदा गया हैं। उतना अच्छा प्रदर्शन कर पाते है कि नहीं। इस IPL में कई ऐसे बड़े नाम है, जिन्हे किसी ने नहीं ख़रीदा वे अनसोल्ड रहे जिसमे सबसे बड़ा नामऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर का आता हैं। पृथ्वी शॉ, डेरिल मिचेल, शार्दुल ठाकुर जो अनसोल्ड रहे। IPL 2025 की डेट सामने आ चुकी हैं। IPL 2025, 14 मार्च से शुरू हो जायेगा। ऐसा माना जा रहा है IPL 2025 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच हो सकता है। IPL 2024 की ट्रॉफी कोलकाता नाईट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर के कप्तानी में जीता। ये ट्रॉफी कोलकाता की ३री IPL ट्रॉफी थी। इससे पहले कोलकाता ने 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीती थी जिसमे कप्तानी गौतम गंभीर की थी।
इस बार के IPL टीमों की बात करे तो आपको मुंबई इंडियंस में जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी देखने को मिलेगी। और चेन्नई सुपर किंग्स में आपको 2023 वाली ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे की जोड़ी देखने को मिलेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स में सुनील नारायण और वेंकटेश अय्यर की जोड़ी देखने को मिलेगी। इस बार चेन्नई सुपर किंग्स में रविंद्र जडेजा, रवि आश्विन और नूर अहमद तीन स्पिनर की तिगड़ी देखने लायक होगी। सारी टीमें बहुत ही जबरदस्त दिख रही है।
IPL 2025 Starting Date
ऐसे दो भारतीय खिलाडी जिन्होंने IPL के साथ सभी फॉर्मेट से रिटायरमेन्ट ले लिया। शिखर धवन और दिनेश कार्तिक। शिखर धवन पंजाब किंग्स के कप्तान थे। और दिनेश कार्तिक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विकेट कीपर बल्लेबाज थे। जो इस साल से हमें IPL में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। इस बार IPL इतिहास में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी ने भी अपना नाम दिया था ऑक्शन के लिए, वैभव सूर्यवंशी जो मात्र 13 वर्ष के है। जिन्होंने अपना बेस प्राइस 20 लाख रखा था। वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ में खरीद लिया। IPL का सीजन 18, 14 मार्च से शुरू होगा। आप सभी IPL के शुरू होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। आईपीएल का लाइव प्रसारण आपको स्टार स्पोर्ट के चैनलों पर मिलेगा और जिओ सिनेमा ऍप फ्री में देखने को मिलेगा। IPL 2025 से या स्पोर्ट्स से जुड़ी सारी ताज़ा अपडेट आपको सबसे पहले हमारी साइट पर देखने को मिल जाएगी। पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!