Wikimedia Commons

Justin Trudeau को आखिर इस्तीफा क्यूँ देना पड़ा? आज जानेंगे कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री Justin Trudeau के बारे में। की कनाडा के दूसरे सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले जस्टिन ट्रुडो को आखिर क्यों देना पड़ा इस्तीफा? इसके लिए पूरा न्यूज़ ब्लॉग जरूर पढ़े।

Justin Trudeau को आखिर इस्तीफा क्यूँ देना पड़ा?

Justin Trudeau जिनका जन्म 25 दिसंबर 1971 को कनाडा के Ottawa में हुआ। वे अभी 53 वर्ष के हैं। वे Liberal Party of Canada के नेता हैं। साल 2015 में वे Liberal Party से Canada के प्रधानमंत्री बने। करीब दस साल तक प्रधानमंत्री बनने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। इसके बहुत से कारण बताए जाते हैं। एक तो उनके पार्टी के ही लगभग सभी नेताओं ने उन्हें इस्तीफा देने को कहा।

Get Archive

Justin Trudeau

आपको बता दें कि Justin Trudeau के प्रधानमंत्री बनने से कनाडा की जनता में नाराजगी का माहौल था। और उनके पार्टी के कुछ नेताओं ने ही उनका समर्थन नहीं दिया। उनके प्रधानमंत्री रहते भारत और कनाडा के आपसी संबंध अच्छे नहीं रहे। ऐसा तब हुआ जब जून 2023 में Canada में एक खलिस्तानी आतंकवादी के मृत्यु पर संसद भवन में Trudeau ने इसका कारण भारत को बताया। जिसको भारत ने सिरे से नकार दिया। साथ ही Trudeau ने भारत का विरोध करते हुए खलिस्तानियों का समर्थन किया।

Wikimedia Commons

Liberal Party of Canada

Canada की जनता भी उनसे नाराज चल रही थी। उनके प्रधानमंत्री रहते हुए उनका अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से भी रिश्ते ख़राब हुए। ट्रम्प के चुनाव जीतने के ठीक बाद उन्होंने Donald Trump को बधाई दी थी। सितम्बर 2024 में हुए चुनाव में Canada के नेतृत्व में Liberal party उस जगह भी चुनाव हार गई। जहाँ पिछले 30 साल से अजेय थी। पिछले साल हुए एक सर्वे में भी Justin Trudeau को मात्र 17.04% वोट ही मिले। और विपक्ष के नेता को 24% वोट मिले। पार्टी उनपर दबाव बना रही थी कि उनको इस्तीफा दे देना चाहिए। और आज सुबह से ही चर्चा चल रही थी की वे इस्तीफा दे सकते है। और शाम होते ही ऐसी खबर निकल कर आ गई कि Justin Trudeau ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

क्रिस्टिया फ्रीलैंड, डोमिनिक लेब्लांक, सीन फ्रेजर

अब बात करते है कि अब प्रधानमंत्री पद का दावेदार कौन हैं। तो इसके लिए संभावित नेताओं में से एक है Canada की पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड जो साल 2020 से 2024 तक वित्त मंत्री थी। वे Liberal Party of Canada की एक बड़ी और चर्चित नेता में से एक हैं। दूसरे नंबर पर है डोमिनिक लेब्लांक 2024 में क्रिस्टिया के इस्तीफे के बाद वित्त मंत्री पद इन्होने ने ही संभाला। और तीसरे नंबर पर आते है सीन फ्रेजर इन्होने ट्रुडो सरकार में मंत्री मंडल में कई पदों को संभाला है। इनको राजनीति का अच्छा खासा अनुभव भी हैं। Justin Trudeau ने प्रधानमंत्री पद के साथ पार्टी नेता पद से भी इस्तीफा दे दिया हैं। जब तक नए प्रधानमंत्री का चुनाव नहीं हो जाता तब तक ट्रुडो कार्यकारी प्रधानमंत्री रहेंगे।

Wikimedia Commons

अब जान लेते है Trudeau के बारे में उनका जन्म 25 दिसंबर 1971 को हुआ। उन्होंने British University of Columbia और McGill University में पढाई की। साल 2005 में इन्होंने अपनी स्कूल फ्रेंड Sophie से शादी की। और उनके 3 बच्चे है। वे साल 2015 में प्रधानमंत्री बने। वे कनाडा के 23वें प्रधानमंत्री हैं। जस्टिन ट्रुडो साल 2018 में अपने परिवार संग भारत आए थे। और पिछले साल भारत में हुए G20 शिखर सम्मेलन के लिए भी Justin Trudeau भारत आए थे। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या Canada में अब नए प्रधानमंत्री आने के बाद भारत-कनाडा के रिश्ते ठीक होंगे। या इसी तरह रहेंगे। दोनों देशों के बीच कई बातों को लेकर संबंध बिगड़े।

Justin Trudeau और Canada के नए प्रधानमंत्री से जुड़ी कोई भी नई अपडेट आपको सबसे पहले हमारी साइट पर मिल जाएगी। देश-दुनिया के बाकी ख़बरों के लिए साइट के लिंक पर क्लिक करें। पूरा न्यूज़ ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *