महाकुम्भ 2025 जाने क्यों है खास? साल 2025 में दुनिया का सबसे पवित्र दिन महा कुम्भ मेला लगने वाला है। यह महा कुम्भ बहुत खास होने वाला है। साथ ही यह भी जानेंगे कि कुम्भमेला क्यों और कब से लगता हैं। इसके लिए पूरा न्यूज़ ब्लॉग जरूर पढ़े।
महाकुम्भ 2025
यह पौराणिक कहानी है जब समुद्र में अमृत मंथन हो रहा था। अमृत के कलश के लिए जब समद्र मंथन से अमृत कलश निकला। तो देवताओं और राक्षसों के बीच अमृत के कलश को हासिल करने के लिए युद्ध हुआ। जिसके कारण भगवान विष्णु ने अमृत के कलश को लाने की जिम्मेदारी गरुण को दी। जब गरुण जी कलश को लेकर जा रहे थे। तब कलश में से कुछ बुँदे 4 जगहों पर गिर गई। और वह स्थान उत्तरप्रदेश का प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और महाराष्ट्र का नाशिक है। जिसमें से प्रयागराज को महाकुम्भ मेला का तीर्थ स्थान माना जाने लगा। इसलिए हर 12 वर्षों में महाकुम्भ का मेला प्रयागराज में होता हैं। यह महाकुम्भ 35 से 40 दिनों का होता है। और महाशिवरात्रि के दिन महाकुम्भ के मेले का समापन होता हैं।
अब जानते है कि महाकुम्भ का मेला हर 12 वर्ष में एक बार ही क्यों होता है? तो जब देवताओं और राक्षशों में अमृत कलश के लिए जो युद्ध हुआ। वो युद्ध 12 दिनों तक चला। और देवताओं-राक्षशो का एक दिन मनुष्य के 1 वर्ष के बराबर होता है। क्युकी युद्ध 12 दिनों तक चला इसलिए महाकुम्भ का मेला हर 12 वर्षो में एक बार लगता हैं।
महाकुम्भ 2025 जाने क्यों है खास?
महा कुम्भ मेले में देश-विदेश से करोड़ो श्रद्धालु प्रयागराज के महाकुम्भ में स्नान के लिए आते हैं। ऐसा माना जाता है महाकुम्भ में प्रयागराज के समुद्र में स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती हैं। इसलिए देश-विदेश के बड़े बड़े साधु संत इस उत्सव में स्नान के लिए आते हैं।
इसके 12 वर्ष पहले कुम्भ का मेला लगा था। अब साल 2025 में कुम्भ का मेला प्रयागराज में लगने वाला हैं। आपको बता दें केंद्र में बीजेपी की सरकार है। और उत्तरप्रदेश राज्य में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की ही सरकार हैं। इस बार योगी आदित्यनाथ जी ने महा कुम्भ के आयोजन का ऐलान किया है। कुम्भ की तैयारी पिछले कई महीनों से हो रही है। खुद योगी आदित्यनाथ जी इसका जायजा लेने गए थे। उन्होंने कहा है इस बार का महाकुम्भ का आयोजन भव्य होगा।
इसके लिए किनारों पे साफ़ सफाई की जा रही है। इस बार ऐसा कहा जा रहा है कि कुम्भ में देश विदेश से करीब 40 करोड़ श्रद्धालु महाकुम्भ मेले में स्नान करने के लिए आने की संभावना बताई गई हैं। और इतने लोगो के लिए तैयारी भी की जा रही है। श्रद्धालुओं को कोई परेशानी ना हो इसका ध्यान रखा जाएगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया हैं। करीब हजारों के तादाद में पुलिस कर्मियों की सुरक्षा के लिए रहेगी।
महा कुम्भ के लिए देश विदेश के कई बड़े गुरुओं को आमंत्रित किया गया है। देश के बड़े बड़े साधु संतो को भी इसके लिए आमंत्रित किया गया हैं। साथ ही योगी सरकार के मंत्री खुद जाकर देश के बड़े बड़े नेताओ को प्रयागराज में कुम्भ मेले के लिए आमंत्रित कर रहे है। योगी आदित्यनाथ जी ने देश के प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी जी, गृहमंत्री श्री. अमित शाह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी, बिहार के लालू यादव जी, राहुल गाँधी जी जैसे कई बड़े नेताओं को महाकुम्भ के लिए आमंत्रित किया गया हैं। महा कुम्भ 2025, का आयोजन 13 जनवरी से 26 फरवरी तक रहेगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के दिन इस महाकुम्भ का समापन होगा। जिसके लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने वाली है।
कुम्भ मेले से जुड़ी कोई भी अपडेट सबसे पहले आपको हमारी साइट पर मिल जाएगी। देश-दुनिया के खबरों को पढ़ने के लिए साइट के लिंक पर क्लिक करे। पूरा न्यूज़ ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!