परदीप नरवाल

रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल Pro Kabaddi League इतिहास के सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स लेने वाले खिलाड़ी है। इनके आस पास भी कोई खिलाड़ी नहीं हैं। इनके नाम बहुत सारे रिकार्ड्स है, जिन्हे तोड़ने में खिलाड़ियों को कई सीजन लग जाएंगे। एक सीजन में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स बनाने का रिकॉर्ड भी रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल के पास हैं। परदीप ने एक सीजन में 369 पॉइंट्स लिए थे जो भी एक रिकॉर्ड हैं। जिन्हे तोडना लगभग असंभव सा हैं। परदीप नरवाल ने एक रेड में सबसे ज्यादा पॉइंट्स लिए थे। बंगाल के खिलाफ परदीप ने 6 खिलाड़ी को आउट किया और 8 पॉइंट हासिल किये थे। ये रिकॉर्ड की बराबरी अजिंक्या पवार ने की है, लेकिन किसी ने तोड़ा नहीं है। रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल

Record Breaker Pardeep Narwal

परदीप नरवाल ने सीजन 2 से अपने करियर की शुरुआत की थी। बेंगलुरु  बुल्स से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन पहले सीजन में मात्र 39 रेड पॉइंट्स ही लिए थे। फिर तीसरे सीजन में वे पटना पाइरेट्स में गए। वही से उनकी बेस्ट करियर की शुरुआत हुई। पटना ने लगातार 3 सीजन की ट्रॉफी अपने नाम की। और तीनो सीजन में परदीप पटना में ही थे।

5 वें सीजन में पटना पाइरेट्स ने परदीप नरवाल की कप्तानी में PKL की ट्रॉफी अपने नाम की। सीजन 8 में परदीप नरवाल को U. P. Yoddhas ने 1.65 करोड़ में अपने टीम में शामिल कर लिया था। फिर 3 सीजन परदीप U. P. Yoddhas में रहे। फिर सीजन 11 में परदीप को बेंगलुरु बुल्स ने 70 लाख में ख़रीदा। परदीप ने PKL (Pro Kabaddi League) की शुरुआत जिस टीम से की थी उसी टीम में वापसी हो गई।

Bengaluru Bulls (परदीप नरवाल)

पर इस सीजन रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल की फॉर्म में गिरावट देखने को मिली। बताया जा रहा है कि वे इंजर्ड भी हैं। जिसका असर उनके फॉर्म पर पड़ रहा है। इस बार उन्हें बेंगलुरु की कप्तानी मिली थी। लेकिन उनकी टीम टेबल में 12वें नंबर पर है। उनके पहचान वालो और परिवार वालो का कहना है कि परदीप 8 साल की उम्र से ही कबड्डी में रूचि दिखाने लगे। परदीप के कबड्डी के करियर में रणधीर सिंह सहरावत का योगदान है। उन्होंने ही परदीप को Pro Kabaddi में लाया था।

परदीप ने एक सीजन में सबसे ज्यादा 19, super 10 बनाए थे। प्रो कबड्डी इतिहास में प्रदीप नरवाल ने सबसे ज्यादा 89, super 10 लगाए हैं। जिनकी बराबरी करने में खिलाड़ियों को कई सीजन लग जाएंगे। परदीप नरवाल का नाम सुनते ही विरोधी डिफेंडर्स डर जाते थे। सबसे ज्यादा सुपर रेड लगाने का रिकॉर्ड भी परदीप के पास है। परदीप नरवाल के कोच रणधीर सिंह सहरावत ने एक बार कहा था कि परदीप नरवाल अपना कॉन्फिडेंस खो चुके थे। उन्होंने रिटायर होने का भी सोच लिया था। लेकिन उन्होंने परदीप को समझाया कि वो अभी 3 से 4 सीजन और खेल सकते है। परदीप को रिकॉर्ड ब्रेकर के साथ डुबकी किंग भी कहा जाता हैं। क्युकी उन्होंने सबसे ज्यादा पॉइंट्स डुबकी स्किल से लिए हैं। आज कल के युवा खिलाड़ी प्रदीप की नक़ल करते है। कबड्डी के भगवान कहे जाने वाले अनुप कुमार ने एक बार परदीप से कहा था कि आप बोनस पॉइंट्स पर भी ध्यान दिया करो। तब से परदीप बोनस पॉइंट्स भी लेना शुरू कर दिए।

 

पिछले एक दो सीजन से परदीप की फॉर्म गिरने से उनकी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई भी नहीं कर पा रही है। लेकिन आशा करते है कि रिकॉर्ड ब्रेकर परदीप नरवाल अगले सीजन में हमें पहले वाले पपरदीप खेलते हुए दिखे। और उनकी असली फॉर्म वापस आ जाए। अगले सीजन तक अगर परदीप 2000 पॉइंट्स पूरे कर देते है तो ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। अब कई युवा खिलाड़ी आ गए है जैसे अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत, मनिंदर सिंह, जैसे लेकिन परदीप की बात ही अलग है। जैसे क्रिकेट में MS Dhoni है वैसे कबड्डी में Pardeep Narwal है जिनकी फैन फॉलोविंग सबसे ज्यादा हैं। अब परदीप नरवाल अगले सीजन बेंगलुरु में ही रहते है या किसी और टीम से खेलते हुए दिखेंगे। यह सारी अपडेट आपको सबसे पहले इसी साइट पर देखने को मिलेगी। स्पोर्ट्स से जुडी किसी भी खबरों को पढ़ने के लिए साइट के लिंक पर क्लिक करें। परदीप नरवाल के इस न्यूज़ ब्लॉग को पढ़ने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद!

धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *