Hi-Flyer Pawan Sehrawat PKL History के सबसे महँगे खिलाड़ी के बारे में जानेंगे। उनकी कहानी कि उन्होंने Pro Kabaddi League (PKL) में कैसे डेब्यू किया। और आज Kabaddi इतिहास के सबसे महँगे खिलाड़ी हैं, Pawan sehrawat (पवन सेहरावत).

Pawan Sehrawat का जन्म 9 जुलाई 1996 को दिल्ली में हुआ। बचपन से ही उनकी रूचि कबड्डी में थी। परन्तु Pawan के माता-पिता उसके खिलाफ थे। उनका मानना था कि कबड्डी में कोई भविष्य नहीं है। लेकिन Pawan ने कबड्डी खेलना नहीं छोड़ा। उनके आस-पास जहाँ भी कबड्डी टूर्नामेंट होता था। तो Pawan उसमे भाग लेने पहुँच जाते। फिर उन्होंने पढाई छोड़कर कबड्डी में ही ध्यान देना शुरू किया।

Hi-Flyer Pawan Sehrawat

Pawan Sehrawat को Pro kabaddi में लाने का पूरा श्रेय Pawan ने अपने गुरु Randhir Singh Sehrawat (रणधीर सिंह सेहरावत) को दिया है। Pawan ने एक इंटरव्यू में कहा की, Coach Randhir जी का उनको कॉल आया कि तुम्हे Pro Kabaddi खेलना है आ जाओ। तो सीजन 4 में Pawan को Bengluru Bulls (बेंगलुरु बुल्स) ने 4 लाख में शामिल कर लिया। Season 6 में Bengluru Bulls ने Pro Kabaddi League की ट्रॉफी अपने नाम की। इसमें Pawan ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Pawan इस सीजन Most Valuable Player बने। साथ ही सबसे ज्यादा रेड पॉइंट बनाने वाले खिलाड़ी भी बने।

Pawan Sehrawat

Pawan यही नहीं रुके Pawan Sehrawat, Season6, Season7 और Season8 के सबसे ज्यादा रेड पॉइंट बनाने वाले खिलाडी थे। सीजन6 में Pawan, Pardeep Narwal का सबसे बड़ा Record तोड़ने से चूक गए। Pardeep Narwal के पास एक season में सबसे ज्यादा पॉइंट बनाने का रिकॉर्ड बनाया था जो की 369 पॉइंट हैं। पवन इस सीजन 353 पॉइंट्स बनाए।

Flickr

Randhir Singh Sehrawat

Pawan के पास Pro Kabaddi league के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी का भी रिकॉर्ड हैं। इनको सीजन 9 में Tamil Thalaiwas ने 2.26 करोड़ में ख़रीदा था। इसके बाद सीजन 10 में Telugu Titans ने 2.65 करोड़ में ख़रीदा जो की PKL इतिहास के सबसे महँगे खिलाडी हैं। Pawan Sehrawat को सीजन 11 में फिर Telugu Titans ने 1.72 करोड़ में अपने टीम में शामिल किया। कई खिलाडी होते है जो एक सीजन में चलते है तो एक सीजन में उनका Performance थोड़ा गिरता हैं। लेकिन पवन ऐसे खिलाडी है जो हर सीजन में अच्छा करते आ रहे हैं। सीजन 9 में पवन को बीच मैच में चोट लग गई थी जिसके कारण उनको पूरे सीजन से ड्रॉप कर दिया गया था। लेकिन फिर भी Pawan ने अगले सीजन में कमबैक करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। Pawan Sehrawat इस समय Indian National team के Captain भी है। 2022 में हुए Asian Games में Pawan के कप्तानी में उन्होंने भारत के लिए Gold जीता।

Pawan ने अपना नाम पूरे देश में कर लिया हैं। Pawan Sehrawat को उनके फैंस Hi-Flyer Pawan Sehrawat कहते हैं। Pawan के नाम PKL के इतिहास में 1318 रेड पॉइंट्स हैं। जो की तीसरे सबसे ज्यादा रेड पॉइंट बनाने वाले खिलाडी हैं। पहले नंबर पर Pardeep narwal है जिनके नाम 1801 रेड पॉइंट है। और दूसरे नंबर पर Manindar Singh है जिनके नाम 1528 रेड पॉइंट है। Pawan के नाम 70, super 10 हैं।

Pawan इस सीजन 11 में Telugu Titans से खेले और 202 रेड पॉइंट्स लिए। पवन करीब 9 मैचेस नहीं खेल सके चोट के चलते। उनकी टीम Qualify नहीं कर सकी नंबर 7 पर रही। अगर पवन पूरा सीजन खेलते तो जाहिर है वे अपनी टीम को प्लेऑफ के लिए Qualify करा देते। Pawan अब अगले सीजन वापस आएंगे। पवन अगले कई सीजन हमें खेलते हुए नज़र आए। ऐसी हम सब की मनोकामनएं उनके साथ है। पवन सेहरावत 28 वर्ष के है। अभी वे हमें बहुत सारे सीजन खेलते दिखेंगे। Pawan Sehrawat से जुड़ी कोई भी अपडेट आपको सबसे पहले हमारी साइट पर मिल जाएगी। देश-दुनिया के बाकी के खबरों को पढ़ने के लिए हमारी साइट के लिंक पर क्लिक करें। पूरा न्यूज़ ब्लॉग पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *