FMT

Rishabh Pant (ऋषभ पंत) IPL इतिहास के सबसे महँगे खिलाड़ी बनने तक के सफर को जानेंगे। कि कैसे एक खिलाड़ी का खतरनाक एक्सीडेंट से बाहर आकर फिर से क्रिकेट खेलना शुरू किया और आज IPL इतिहास के सबसे महँगे खिलाड़ी बने Rishabh Pant.

Rishabh Pant IPL इतिहास के सबसे महँगे खिलाड़ी

ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उत्तराखंड में हुआ। उनके माता का नाम सरोज पंत (Saroj Pant) पिता का नाम राजेंद्र पंत (Rajendra Pant) है और उनकी बहन का नाम साक्षी पंत (Sakshi Pant) हैं। वे बचपन से ही क्रिकेट के शौक़ीन थे। इसलिए 10 साल के उम्र से ही वे क्रिकेट खेलते थे। इसमें उनके परिवार वालो का उन्हें पूरा सपोर्ट था। क्रिकेट में उनका नाम तब बना जब Rishabh रणजी ट्रॉफी खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ ट्रिपल सेंचुरी बनाते हैं। और उनके नाम रणजी में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने 48 गेंदों में शतक जड़ा था। साल 2015 में Rishabh Pant को IPL में Delhi Capitals ने अपने टीम में शामिल किया। तब से लेकर 2024 तक ऋषभ दिल्ली के लिए IPL खेलते आ रहे हैं। ऋषभ पंत को टीम इंडिया में भी जगह मिल गई। उन्हें आईपीएल में Delhi Capitals का कप्तान बना दिया गया।

अब आता है 30 दिसंबर 2022 का दिन जब ऋषभ पंत एक Mercedes SUV में बैठ कर दिल्ली से उत्तराखंड अपने माता को सरप्राइस देने अपने घर जा रहे थे। सुबह के 5:30 बजे उनकी गाड़ी अचानक से टकरा गई और उनका एक्सीडेंट हो गया। तभी दो लोगो ने उनको कार में से निकाला। कार से निकालते ही लगभग 3 मिनट बाद कार में बड़ा धमाका हुआ। पहचान हुई तो पता चला वे टीम इंडिया के विकेट कीपर बल्लेबाज Rishabh Pant हैं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

Rishabh Pant

ऋषभ पंत को पूरे शरीर में चोट लगी हुई थी। BCCI की तरफ से ऋषभ को दिल्ली से मुंबई के Reliance अस्पताल में शिफ्ट किया गया। वही उनका ईलाज हुआ। कई दिनों तक वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। साल 2023 के IPL में वो नहीं खेल पाए। वे अपने दम पर धीरे-धीरे खड़े होने लगे। और अपनी टीम दिल्ली का एक मैच देखने वे स्टेडियम पहुंच गए। उनके पैरो में पट्टी लगी हुई थी। साल 2023 का World Cup भी ऋषभ नहीं खेल सके। इसके लिए वे बहुत नाराज़ हुए। Rishabh Pant अब ठीक होने लगे। वे प्रैक्टिस करने लगे। और अपने शरीर पर काम करना शुरू किया।

FMT

और आया साल 2024 का IPL Auction जब दिल्ली के कोच रिकी पॉइंटिंग और मेंटॉर सौरभ गांगुली दोनों ने ऋषभ पंत को अपने साथ IPL ऑक्शन में दुबई ले गए। IPL Auction में एक प्लेयर ऐसा पहली बार हुआ था। 2024 के IPL में ऋषभ ने अच्छी पारी खेली। और वर्ल्ड कप में ऋषभ को विकेट कीपर बल्लेबाज चुना गया।

साल 2025 के लिए आईपीएल का मेगा ऑक्शन हुआ जिसमे दिल्ली ने Rishabh Pant को रिलीज़ कर दिया। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा था कि ऋषभ महँगे बिकेंगे। और ऐसा ही हुआ Rishabh को खरीदने के लिए लखनऊ सुपर जाएंट्स और पंजाब के बीच बोली लगी। लेकिन लखनऊ ने 27 करोड़ की बड़ी बोली लगाते हुए। Rishabh Pant को अपने टीम में शामिल कर लिया। ऋषभ पंत Lucknow Super Giants की कप्तानी करते हुए दिखेंगे। लखनऊ की टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है।

इतने बड़े हादसे से बाहर निकल कर फिर से क्रिकेट में वापसी करना। और ऐसी वापसी की लोग देखते रह जाए। ऐसा खिलाड़ी हजारों में एक होता है वो है ऋषभ पंत। ऋषभ पंत हमें और कई सालो तक भारतीय टीम में खेलते हुए दिखे। और अपने और टीम को आगे ले जाए। ऐसी हम सबकी प्रार्थना उनके साथ है। ऋषभ पंत से जुड़ी कोई भी अपडेट आपको सबसे पहले इस साइट पर पढ़ने को मिल जाएगी। देश-दुनिया की सभी खबरों को पढ़ने के लिए साइट के लिंक पर क्लिक करें। बहुत-बहुत धन्यवाद!

धन्यवाद!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *